झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। गांव सिया खरका हनुमान गढ़ी सरकार में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन विकास तिवारी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें 1000 से अधिक मरीजों का परीक्षण किया गया। लोगों के बीपी,ब्लड,ईसीजी,शुगर की जांच की गई। डॉक्टर सुभाष मिश्रा, पुष्पेन्द्र भदौरिया, डॉक्टर जेपी मिश्रा, डॉक्टर मानवेन्द्र द्विवेदी, मरीश मिश्रा ने मरीजों के जांच की। बुजुर्गवारों को सर्दी से बचाव की सलाह दी। वक्ताओं ने कहा कि लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इस दौरान महेन्द्र विश्वकर्मा,राहुल यादव,पवन कुशवाहा,गजेन्द्र यादव,लखन कुशवाहा,मोनू यादव,आकाश सेगर,अजय पाल,सुनील,रितिक,नितिन सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...