गंगापार, दिसम्बर 31 -- बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से बुधवार को कस्बा भारतगंज के गारोपुर मोहल्ले में बिजली राहत योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व मांडा उपखंड अधिकारी अशोक कुमार एवं भारतगंज अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव ने किया। कैंप में उपभोक्ता पहुंचे और बिजली बिल में दी जा रही छूट का लाभ उठाया। मांडा एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान लगभग 30 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया, जिससे करीब तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली हुई। उन्होंने जानकारी दी कि बुधवार को योजना के तहत शत-प्रतिशत ब्याज माफी एवं मूल धन में 25 प्रतिशत छूट का अंतिम दिन था। अब गुरुवार से उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूल धन में 20 प्रतिशत छूट का लाभ मिलेगा। शिविर में बकाया बिजली बिलों का भुगतान कर उपभोक्ताओं ने राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.