मुरादाबाद, जनवरी 9 -- एमआईटी में चल रहे नागरिक सुरक्षा क्षमता निर्माण प्रशिक्षण में शुक्रवार को सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार ने बचाव दल और उसके उपकरणों की जानकारी दी। इसके बाद सहायक अभियंता मोहम्मद हारुन ने भवन के प्रकार,ढहने के स्वरूप और बचाव के आपातकालीन तरीके समझाएं। अंत में हिंदू कालेज के प्रोफेसर आनंद कुमार सिंह आधुनिक युद्ध और राष्ट्र की क्षमता पर व्याख्यान दिया। उप नियंत्रक नीरज चक वक्ताओं का आभार व्यक्त। चमन कुमार शर्मा, तुषार अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...