गुड़गांव, फरवरी 23 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम सपना यादव ने जनसुनवाई कर समस्याएं सुनीं। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की आठ शिकायतें आई। शिविर में आने वाले मामलों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक ढंग से समाधान किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं के निवारण में समाधान शिविर पूरी तरह सहयोगी बन रहे हैं। सरकार द्वारा जिला व उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ लोगों की बात सुनकर त्वरित कार्रवाई कर रहे हैं। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और एक ही स्थान पर राहत मिल रही है। सीटीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्या निवारण प्रणाली को और अधिक उत्तरदायी, संवेदनशील व पारदर्शी बनाने के लिए सभी विभा...