लातेहार, फरवरी 7 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह अंचल विभाग के द्वारा पूर्व में शिविर में जमीन सम्बन्धित आये कई मामले लंबित रहने के बारे में सूचना मिली है। उन मामलों के निष्पादन में देरी की जा रही है। बताया जाता है कि पूर्व में जो पंचायत में शिविर लगाए गए थे, उनमे जमीन सम्बन्धित कई मामले आये थे। उनमे कई का निष्पादन तो कर दिया गया है, लेकिन अभी भी कई मामले लंबित पड़े हुए हैं। सम्बन्धित जमीन मालिक मामले निष्पादन की आस लगाए हुए हैं। इधर सीओ लवकेश सिंह से निष्पादित और लंबित मामले के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनके द्वारा इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नही कराई जा सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...