अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत डुंगरी के इंटर कॉलेज कन्मूगा में शिविर लगा। एसडीएम याक्षी अरोड़ा की अगुवाई में 28 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें कृषि की दस, समाज कल्याण की दस, खाद्य आपूर्ति की पांच, वन विभाग की एक रही। मौके पर शिकायतों का निस्तारण किया गया। लोगों के प्रमाणपत्र भी बनाए गए। यहां प्रमुख मथुरा दत्त, जिपं सदसय किशोर बवाड़ी, बीडीओ शेलेन्द्र जोशी, तहसीलदार सुनील दत्त, प्रधान पुष्पा देवी, मंजू देवी, दिनेश राम, ललित बवाड़ी, हरीश सिंह, राधारमण, कुन्दन लाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...