बुलंदशहर, फरवरी 24 -- जेएस कॉलेज में चल रहे स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर में दूसरे दिन विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ अनुशासन एवं सेवा भावना का अभ्यास कराया गया। गतिविधियों में प्रातःकाल योग एवं शारीरिक व्यायाम के पश्चात ध्वजारोहण किया गया। विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, टोली संचालन, अनुशासन प्रशिक्षण तथा सामाजिक सेवा से संबंधित जानकारियाँ दी गईं। प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा एवं दूसरों की सहायता करने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। प्राचार्य प्रोफेसर वैभव जैन ने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण भावी शिक्षकों में नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है। कार्यक्रम के आयोजन डॉ. गीता शेखावत ने किया। जिसमें डॉ वरुण त्यागी का वि...