हरदोई, जून 21 -- हरदोई। भारतीय खेल प्राधिकरण युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलों इण्डिया सेन्टर हरदोई में हाकी खेल का प्रशिक्षण शिविर संचालित करने के लिए प्रशिक्षक को रखा जाएगा। क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा ने बताया कि मानदेय के आधार पर हॉकी खेल से सम्बन्धित प्रशिक्षक का प्रशिक्षण देने के लिए चयन होना है। 25 हजार प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित किये जाने हेतु मानदेय के आधार पर हॉकी खेल से सम्बन्धित उसी प्रशिक्षक का चयन किया जायेगा जो राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पूर्व खिलाड़ी हो। गत चैम्पियन खिलाड़ी को वरीयता दी जायेगी। आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन पत्र भरे जाने की अन्तिम 27 जून है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.