बलिया, फरवरी 4 -- बेल्थरारोड। सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ागांव में स्काउट स्काउट्स गाइड्स के पांच दिवसीय शिविर का समापन हुआ। इस दौरान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों ने सामाजिक सरोकारों से संबंधित कलाकृतियों का प्रदर्शन कर वाहवाही लूटी। शिविर का उद्घाटन सीयर के बीडीओ फैसल आलम ने फीता काटकर किया। छात्रा रिदम कश्यप और अन्य सहपाठियों ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासन, सेवा भाव और आपदा जैसी विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए व्यवहारिक हुनर का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। शिविर का निरीक्षण करते हुए बीडीओ फैसल आलम ने बच्चों द्वारा बनाई गई हैंडसेट कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे खान से निकले हीरे हैं। शिविर का उद्देश्य बच्चों को हर परिस्थिति में धैर्य, साहस और जिम्मेदारी के साथ आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.