कुशीनगर, मार्च 16 -- कुशीनगर। पीके स्नातकोत्तर महाविद्यालय पटखौली फाजिलनगर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. पीके राय ने कहा कि मौजूदा दौर में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गई है। देश को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों में सामुदायिक भावना के जरिये उनके व्यक्तित्व का विकास करता है। अध्यक्षता ग्राम प्रधान अहलादपुर जैनेंद्र राय उर्फ पप्पू राय ने किया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. कमलेश कुमार पांडेय ने किया। प्राचार्य डा. विवेक पाण्डेय ने सभी अतिथियों के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.