पाकुड़, मार्च 27 -- पाकुड़िया। एसं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से गुरुवार को पाकुड़िया हरिश्चंद्र मध्य विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय शहरपुर एवं मोगलाबांध मध्य विद्यालय में एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं की जांच की और एनीमिक पाई गई छात्राओं के बीच मुफ्त दवा का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने स्वस्थ खान-पान के बारे में भी छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। मौके पर चिकित्सक डॉ. मंजर आलम, प्रभात दास सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.