सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। परियोजना निदेशक आईटीडीए सरोज तिर्की ने कहा कि जिले में सोमवार से विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन के आलोक में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 28 जून को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जिले के विभिन्न प्रखंडों में निवास करने वाले आदिम जनजाति परिवारों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। इन योजनाओं के माध्यम से वंचित परिवारों को उनका अधिकार एवं लाभ शीघ्रता से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविरों का आयोजन निर्धारित तिथियों पर विभिन्न पंचायतों में किया जाएगा। 16 जून को बोलबा एवं सिमडेगा प्रखंड मुख्यालय, 17 जून को ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.