दरभंगा, दिसम्बर 29 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन रविवार को मातृ भोजन का आयोजन किया गया। दरभंगा विभाग एवं जिला के तत्वावधान में सात दिवसीय प्राथमिक वर्ग एवं त्रिदिवसीय प्रारम्भिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन एमजी कॉलेज परिसर में किया गया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम है जो संघ के मूल्यों को व्यावहारिक रूप से सिखाता है। दरभंगा विभाग के दरभंगा, मधुबनी, बेनीपुर एवं झंझारपुर के 43 शिक्षार्थी एवं प्रारम्भिक वर्ग में दरभंगा जिले के विभिन्न खंडों से 72 शिक्षर्थियों सहित कुल 115 शिक्षर्थियों ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...