हजारीबाग, फरवरी 14 -- दारू प्रतिनिधि झारखण्ड सरकार के आदेश पर सभी अंचलों में शिविर का आयोजन करना था। दारू में गुरुवार को शिविर का तो आयोजन किया गया परन्तु कई जनप्रतिनिधियों ने बताया की हमलोग को इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं कई ग्रामीणों ने भी इसका विरोध किया है। 20 सूत्री अध्यक्ष शशिमोहन सिंह , उपाध्यक्ष कैलाश पति देव, वार्ड सदस्य बसंत राम ने कहा की शिविर लगा की नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही अंचल से कोई सूचना भी नहीं मिला था। इसका हमलोग विरोध करते हैं। अंचल के दलालो को जानकारी दी जाती है। इसकी शिकायत डीसी, ग्रामीण विकास मंत्री और मुख्यमंत्री से की जाएगी। पूर्व विधायक प्रतिनिधि बालदेव बाबू ने कहा की शिविर को जानकरी नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.