झांसी, फरवरी 22 -- बरुआसागर। डॉ आर पी रिछारिया महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के चल रहे सात दिनी शिविर का समापन रविप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। प्राचार्य डॉ जे पी एन मिश्रा ने कहा कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों में सामाजिक भावना का संचार होता है। सात दिवसीय शिविर की आख्या छात्रा साक्षी साहू ने पेश की। उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर शिवप्रसाद अग्रवाल, डॉ सचिन सिंह समेत महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रीति निगम द्वारा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...