अमरोहा, जनवरी 24 -- जेएस हिंदू इंटर कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के तीसरे दिन महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. पूनम रानी शर्मा ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ है कि महिलाओं को समान अधिकार, अवसर और आत्मनिर्भरता देना, ताकि वे अपने जीवन से जुड़े फैसले खुद ले सकें और समाज-देश के विकास में पूरी भागीदारी निभा सकें। इस दौरान वंशिका, संध्या, नितिन ,आनंद, रहेमीन, शिक्षा, दीपिका, विद्या, अंजुम, देविका, नैंसी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. शिव शंकर यादव ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.