बक्सर, फरवरी 19 -- ब्रह्मपुर। प्रखंड के कैथी मनरेगा भवन पर गुरुवार को सबका सामान जीवन आसान कार्यक्रम के तहत कैंप का आयोजन किया गया। मुखिया पन्ना देवी की अध्यक्षता में आयोजित कैंप में काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान राशन कार्ड से संबंधित कुल 17 आवेदन ग्रामीणों की ओर से जमा किए गए। इसके अलावा परिमार्जन, पेंशन, कबीर अंत्येष्टि योजना व जाति प्रमाण पत्र के लिए भी एक-एक आवेदन कैंप में पड़े। इसमें 12 आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित कर दिया गया। जबकि चार आवेदन लंबित रखे गए। इस दौरान को खुशबू खातून के अलावा पूर्व मुखिया कुंदन सिंह, एमओ, श्रम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि सरकारी कर्मी के साथ काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाओं का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...