मैनपुरी, फरवरी 22 -- शहर स्थित कु. आरसी महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन महाविद्यासलय परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्राओं ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। समापन समारोह का शुभारंभ संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। संयुक्त सचिव ने कहा कि युवा पीढ़ी को संघर्षों से घबराना नहीं चाहिए और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निष्ठा से निभानी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को संस्थान और परिवार का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया। प्राचार्य डा. शेफाली यादव ने कहा कि इन सात दिनों में प्राप्त अनुभव छात्राओं के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने सीखे गए जीवन मूल्यों को समाजहित में उपयोग करने पर बल दिया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.