बलिया, फरवरी 18 -- बलिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को जागरूकता शिविर का आयोजन हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव में किया गया। इस दौरान प्राधिकरण के परालीगल वालेंटियर (अधिकार मित्र) राजीव कुमार शास्त्री ने शिविर में उपस्थित लोगों को अवगत कराया कि 22 फरवरी को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चे, महिलाएं, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। अधिकार मित्र शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.