बागेश्वर, जनवरी 6 -- जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को न्याय पंचायत रवाईखाल एवं कांडे में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में 900 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया। शिविरों के दौरान विभिन्न प्रकार के कुल 37 प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। शिविरों में जनता द्वारा कुल 122 शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को द्रुत गति से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दोनों शिविरों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की गईं। राजकीय इंटर कॉलेज, रवाईखाल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने की। इस...