जौनपुर, फरवरी 21 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी सेविकाओं ने सात दिवसीय विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन शनिवार को सुजियामऊ अर्धपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार कौशिक के निर्देशन में पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पूर्व शुक्रवार को शिविर के प्रथम दिन विद्यालय प्रबंधक सूर्य प्रकाश बबलू ने झंडी दिखाकर छात्रों को ऐतिहासिक चौमुखबीर मंदिर के लिए रवाना किया। छात्रों ने पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, डॉ. इंद्रकुमार सिंह, डॉ. बसंत पाठक, सुधा वर्मा, विजय बहादुर पाल, रामबुझारत यादव, सुशीला यादव, प्रधान संजय यादव आदि लोग मौजूद रहें। ...