हरिद्वार, फरवरी 7 -- नगर पालिका शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और सामाजिक संगठनों ने अध्यक्ष राजीव शर्मा समेत सभी सभासदों का अभिनंदन किया। शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र में 50 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया, जिनमें सड़क और नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता से जुड़े काम शामिल हैं। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में शिवालिक नगर में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने नगर पालिका की कार्यशैली को सराहा। राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान और सुनील सैनी ने विकास कार्यों को जनहितक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.