हरिद्वार, जनवरी 11 -- शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के नवोदय नगर वार्ड के अंतर्गत शिवालिक गंगा विहार कॉलोनी की गली-छह और नौ में सड़क का निर्माण पूरा हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने रविवार को इन सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शर्मा ने कहा कि गंगा विहार कॉलोनी की इन गलियों में पहली बार पक्की सड़कों का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, श्वेता सिंह, भानु प्रताप सिंह, अवधेश राय, रितु ठाकुर, भागेश्वरी, दीपा सिंह, रीना नेगी, नीलम रावत, संदीप मैथानी, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, सुधांशु, मदनेस मिश्रा, प्रदीप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.