कन्नौज, नवम्बर 15 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर के मोहल्ला जयनगर स्थित ऐतिहासिक शिवाला मंदिर में शनिवार को आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। आचार्य असतोष महाराज एवं सहायक आचार्य रामजी की उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। पूजा के पश्चात मां गौरी और राधाकृष्ण की नई भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिमा स्थापना के पहले आचार्यों ने प्रतिमाओं को नगर के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराकर जनकल्याण, शांति और समृद्धि की कामना की। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा। शाम होते-होते मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि से गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में स्थानीय लोगो...