मुंगेर, फरवरी 15 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशविरात्रि को लेकर शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल है। फूलों और आकर्षक लाइटिंग से शहर के सभी शिवालय सजधज कर तैयार है। रविवार की रात भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह पारंपरिक तरीके से संपन्न होगा। विवाह से पहले शाम में शिव की बारात निकाली जाएगी। कहीं भूत-पिशाच बने बाराती के संग तो कहीं डीजे के शिव भजन पर झूमते भक्तों के साथ मोहल्ले की गलियों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों पर बारात निकाली जाएगी। बारात के साथ निकलेगी आकर्षक झांकियां: महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों में उत्साह दिख रहा है। शनविार को शिवालयों की सफाई एवं सजावट का काम शाम तक चलता रहा है। शिवालयों में शिव बारात एवं विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। महाशिरात्रि पर शहर के प्राय: हर शिवालय से बारात निकाली जाएगी। लेकिन महाश्विरात्रि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.