बागेश्वर, जून 10 -- कपकोट। शिवालय वार्ड में तीन दिन से बिजली नहीं है। जिससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। आपूर्ति शीघ्र नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। शिवालय वार्ड में रविवार की रात तुन का विशालकाय पेड़ गिर गया था। जिसके कारण बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। वार्ड में अंधेरा बना हुआ है। जंगली जानवरों का भय रहता है। बिजली संचालित फ्रिज, आटा चक्की आदि भी संचालित नहीं हो पा रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी ने कहा कि दुकानदारों ने फ्रिज में आइस्क्रीम के अलावा अन्य ठंडे पेय रखे थे। वह बिजली के अभाव में खराब हो गए हैं। जिसकी भरपाई ऊर्जा निगम करे। कहा कि यदि शीघ्र आपूर्ति सुचारू नहीं होती है तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारी विपिन उपाध्याय, चंद्रशेखर जोशी, हरीश सिंह को...