पीलीभीत, फरवरी 14 -- पीलीभीत। महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शहर में आस्था के केंद्र श्री गौरी शंकर मंदिर में शुक्रवार को हल्दी की रस्म का आयोजन किया गया। हर हर महादेव के उद्घोष के बीच महादेव के मंदिर को उपवन सा सजाया जा रहा है। शनिवार को मेहंदी और रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शहर में महा शिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक आदि के तमाम अनुष्ठान होते हैं। इसी क्रम में पूरनपुर में इकोत्तरनाथ और बीसलपुर, बिलसंडा समेत अन्य क्षेत्रों में शिवालयों में पूजन अर्चना का कार्यक्रम होता है। महाशिवरात्रि को लेकर यहां श्री गौरी शंकर मंदिर में फूलों और रंग बिरंगी झालरों से सजावट का काम किया रहा है। यही नहीं रंग बिरंगे कपड़ों से शिवालयों को सजाया जा रहा है। फल फूल और बेल पत्र आदि की दुकानों में सजावट का काम किया जा रहा है। ताकि श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.