चंदौली, जनवरी 11 -- चहनियां। बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट के पास प्राचीन शिवालय पर लगा सोलर लाइट विगत दो वर्ष से खराब पड़ा है। श्रद्धालुओं को शाम को दर्शन पूजन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइट खराब होने के कारण शाम और रात के समय मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। चोटिल होने का भी खतरारहता है। मंदिर सेवक बुद्धू राम, जीवन माझी, झामेश्वर निषाद, रविंद्र साहनी, पंकज चौरसिया, रोहित कुमार, सत्येंद्र निषाद, शंकर निषाद, कृष्णा निषाद ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सोलर लाइट दुरुस्त कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...