धनबाद, फरवरी 17 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी व आसपास के क्षेत्रों में ज्ञान वाटिका फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिवार्पण हरित सेवा अभियान सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत महाशिवरात्रि के पश्चात विभिन्न शिवालयों से एकत्रित जैविक अपशिष्ट बेलपत्र, पुष्प व अन्य पूजन सामग्री का सुव्यवस्थित व पर्यावरण अनुकूल संग्रह किया गया। फाउंडेशन के सदस्यों ने क्षेत्र के लगभग 51 शिवालयों का भ्रमण कर करीब 5 क्विंटल जैविक पूजन सामग्री संग्रह किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पूजन सामग्री के वैज्ञानिक व पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छता व हरित चेतना को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन के अध्यक्ष हिमांशु चंद्रवंशी ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपरांत शिवार्पण हरित सेवा अभियान केवल एक अभियान नहीं बल्कि आस्था व प्रकृति के मध्य संतुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.