बलिया, फरवरी 11 -- बलिया। महाशिवरात्रि को लेकर जिले भर के शिवालयों में साफ-सफाई व रंग रोगन का कार्य मंदिर प्रबंध कमेटी व श्रद्धालुओं के सहयोग से तेजी से चल रहा है। नगर के प्रसिद्ध बाबा बालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक व दर्शन-पूजन करने जिले के अलावा बिहार से भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भीड़ को नियंत्रित करने तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो मंदिर प्रबंध कमेटी की ओर से महिला व पुरुष श्रद्धालुओं के अलग-अलग कतार के लिए बैरिकेडिंग करायी जा रही है। उधर, प्रशासन भी महाशिवरात्रि स्वच्छ वातावरण में बनाने को युद्ध स्तर पर सफाई कार्य में जुट गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत को प्रमुख शिव मंदिरों और उसके आस-पास तीन दिन में सफाई पूर्ण करने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कह...