नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रसिद्ध से लेकर स्थानीय मंदिरों में रंग-रोगन के साथ झालरों से सजाने का कार्य किया जा रहा है। महाशिवरात्रि से पहले मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मंदिर में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए मंदिर प्रबंधन विशेष तैयारी कर रहा है। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए अतिरिक्त सेवादार तैनात रहेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर कई शिव मंदिरों से भगवान शिव की बारात भी निकाली जाएगी। इसके अलावा बाजारों में भी फलाहार की दुकानें सज गई हैं। चांदनी चौक स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। यहां सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ होती है, ऐसे में किस...