सहारनपुर, फरवरी 16 -- देवबंद। महाशिवरात्रि पर्व नगर और देहात में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शिवालयों में रविवार को दिन निकलने से पूर्व ही दोपहर बाद तक भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान मंदिर प्रांगण में भक्तों द्वारा घंटे घडियालों से गूंजायमान रहे। गांव मानकी स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर स्थित श्री ग्यारहमुखी महादेव मंदिर, मोहल्ला लहसवाड़ा स्थित बाबा बालगिरी महादेव मंदिर, शिव चौक स्थित मंदिर सहित गांव घ्याना स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नागेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में अल-सुबह से ही श्रद्धालुओं की जलाभिषेक करने के लिए लंबी-लंबी कतारे लगना आरंभ हो गई थी। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के उपरांत बेल पत्र, पुष्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.