गंगापार, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को क्षेत्र अनेक स्थानों पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना धूमधाम से की गयी। जिसमें कुछ स्थानों पर रुद्राभिषेक,रामायण तथा भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में लायंस क्लब रामनगर द्वारा प्राचीन शिव मंदिर पर भक्ति संगीत का कार्यक्रम आयोजित कर भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया। जिसमें रामनगर के संकीर्तन मंडल के कलाकारों ने अपने भक्ति गीत संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक कलाकारों ने सुख के सब साथी दुख में न कोय, हर हर महादेव शिव शंभू सहित अनेक भक्ति गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह यादव, एडवोकेट आत्माराम सिंह,रतन कुमार सिंह,गोपाल सिंह,अनिल सिंह,बीडीसी दीपक पटेल,प्रशांत पटेल,बिट्टू,सोनू व रिक्कू,रत्नेश राय सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे...