सहरसा, फरवरी 16 -- महिषी, एक संवाददाता। प्रखंड के विभिन्न गांवों के शिवालयों में दिनभर हर-हर महादेव, बोल बम एवं ओम नमः शिवाय का जयकारा गूंजायमान होता रहा। विभिन्न गांवों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। रविवार को अहले सुबह से ही उग्रतारा मंदिर, नकुलेश्वर महादेव मंदिर, कारू मंदिर, तथा कंदाहा सूर्य मंदिर सहित प्रखंड के लगभग सभी शिवालयों एवं अन्य मंदिरों में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते देखे गए। कई मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मंदिर परिसरों में मेले जैसा माहौल बना रहा, जहां छोटे-बड़े दुकानों की सजावट देखने को मिली। नाकुच महादेव मंदिर, महिषी तारानाथ महादेव मंदिर एवं पुनाच रही टोला स्थित बाबा बचेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों ...