पीलीभीत, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में बम भोले की गूंज के साथ जलाभिषेक और पूजन अर्चना की गई। सुबह से ही शिवालयों में दर्शन करने वालों की भीड़ रही। भोर में चार बजे से आवाजाही के चलते पुलिस भी सतर्क रही। एएसपी विक्रम दहिया ने मौके पर पहुंच कर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था को देखा। महंत जय शंकर की अगवाई में सुबह पूजा अर्चना करते हुए भक्तों ने आरती की। इसके बाद भक्तों ने पूजा अर्चना शुरू कर दी। बेल पत्र, बेर, धतूरा और गन्ना आदि फल फूलों के साथ भक्तों ने पूजा अर्चना की। शहर में श्री गौरी शंकर मंदिर के अलावा अर्धनारीश्वर मंदिर और पूरनपुर में इकोत्तरनाथ, बीसलपुर में गुलेश्वराथ मंदिर समेत बिलसंडा में लिलहर आदि में भक्तों ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ के प्रति आभारर और श्रद्धा व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.