रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को पूरे जिले में आस्था, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें विभिन्न शिवालयों में लग गईं, जहां भक्तों ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दिनभर मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंजता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के प्रमुख शिव मंदिरों को आकर्षक रोशनी, फूल-मालाओं और रंगीन सजावट से भव्य रूप दिया गया था। मंदिर परिसरों में भक्ति गीत, मंत्रोच्चार और आरती से श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। विशेष रूप से शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना और दर्शन का क्रम जारी रहा। शहर के रामगढ़ेश्वर महादेव किला मंदिर, सिद्धेश्वर धाम मंदिर, काली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.