गाजीपुर, फरवरी 14 -- गाजीपुर, संवाददाता। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को पूरे श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। विशेष रूप से महाहर धाम, बड़ा महादेवा मंदिर और मिश्रबाजार प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। मंदिरों को आकर्षक फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। महाहर धाम में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसपी डॉ. ईरज राजा ने निरीक्षण कर जानकारी ली। मरदह संवाद के अनुसार जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि महिलाओ की भीड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाए। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा को चेक कर लें। वाहन पार्किंग की जगह को चिन्हित कर गाड़ियों को वहीं खड़ी कराएं। आने-जाने वाले रास्तों पर कोई विद्य...