मैनपुरी, फरवरी 14 -- आज महाशिवरात्रि की धूम रहेगी। जिलेभर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक, जलाभिषेक करने की होड़ रहेगी। शहर के मंदिरों में भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं। शहर के चांदेश्वर मंदिर, भीमसेन मंदिर के अलावा विभिन्न शिव मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। भक्तों को परेशानी न हो, इसके लिए लाइन लगवाकर भोलेनाथ के दर्शन करवाने के इंतजाम किए हैं। आज शिवालयों पर भक्तों की भीड़ गंगाजल लेकर पहुंचेगी। कांवड़ यात्रियों को सुख-सुविधाएं देने के लिए आज पूरे दिन कार्यक्रम होंगे। शहर के मोहल्ला कटरा स्थित दि इंडियाना मॉन्टेसरी स्कूल में महाशिवरात्रि का त्योहार बच्चों ने भगवान शिव के मंदिर पर जलाभिषेक, पुष्प अर्पित कर मनाया। स्कूल डायरेक्टर गिरीश चंद्र गुप्ता, वीना गुप्ता ने बच्चों को शिवरात्...