लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के शिवालय पूरी तरह से फूलों, रंगीन लाइटों से सज चुके हैं। मंदिरों में दर्शन के लिए शनिवार देर रात से ही कपाट खुल गए। ज्यादातर मंदिरों में रविवार भोर को ही विधि विधान से पूजन, आरती होगी। मंदिरों में ऊं नम: शिवाय.., ओम त्रयंबकम यजामहे.. जैसे मंत्र गूंजेंगे। साथ ही शिव पार्वती के विवाह समारोह संबंधित गीतों और भजनों की प्रस्तुतियां भी होंगी। ठाकुरगंज कल्याण गिरि मंदिर से रविवार दोपहर को शहर की सबसे बड़ी शिव बारात निकलेगी। ज्यादातर मंदिरों में दर्शन के लिए महिलाओं, पुरुषों से लेकर बुजुर्ग, असहायों व दिव्यांगों के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी की निगरानी में श्रद्धालू सुलभ दर्शन करेंगे। शहर के प्रमुख मंदिरों में शामिल डालीगंज स्थित प्राचीन मनकामेश्वर मठ मंदिर, मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.