उरई, फरवरी 15 -- कोंच। महाशिवरात्रि पर नगर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर नगरपालिका प्रशासन ने सफाई व्यवस्था के लिए 10-10 सफाई कर्मचारियों को तैनात किया। जिसमें चार प्रमुख शिवालयों में भूतेश्वर मंदिर, पीपलेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर और झलापठा मंदिर शामिल रहे। खुद ईओ ने सभी जगह जाकर निरीक्षण किया। महाशिवरात्रि पर नगर के प्रमुख शिवालयों सहित शिव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के इंतजाम की तैयारी को नगरपालिका प्रशासन ने अंतिम रूप दिया। ईओ मोनिका उमराव ने शिवालयों पर 10-10 सफाई कर्मचारी नामित करने का निर्देश आरआई को दिया है। नगर में प्रमुख शिवालय वहां ईओ ने सफाई व्यवस्था को देखा हैं, जिसमें इन शिवालयों पर वैसे तो हर सप्ताह जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है ल...