बदायूं, फरवरी 15 -- जनपद में महाशिवरात्र का पर्व हर्षोल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। शिवालयों पर भगवान भोले का जलाभिषेक किया। वहीं हवन-पूजन एवं मुंडन के साथ कथा संस्कार भी किये हैं। इसके अलावा जिले भर में मंदिरों पर मेलों का आयोजन किया गया। वहीं आयोजित मेलों में मौज मस्ती एवं खरीददारी की गई। शिवालयों पर हर हर महादेव बम बम भोले की जय घोष के साथ भक्तिों ने जलाभिषेक किया तो महौल भक्तिमय हो गया। वहीं शिवालयों पर महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। रविवार को ब्रह्म मुहूर्त से महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर से देहात तक मंदिरों में जलाभिषेक शुरू हो गया। रात्रि में ही दो बजे से शिवालयों पर हर-हर महादेव, बम-बम भोले की जयघोष शुरू हो गये औरर जलाभिषेक जैसे ही शुरू हुआ तो घंटाघड़ियाल बोलना शुरू हो गया। जिससे महौल भक्तिमय हो गया। महाशिव...