मुरादाबाद, फरवरी 13 -- मुरादाबाद। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने जूम मीटिंग में महाशिवरात्रि की तैयारियों पर समीक्षा की। सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम पंचायत सचिवों के साथ महाशिवरात्रि के पर्व को दृष्टिगत निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में कांवड पथ एंव धार्मिक स्थलों के आस पास की साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा गया। शिवालयों, धार्मिक स्थलों को आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। नालियों में कूड़ा कचरा जमा न होने, ग्राम पंचायतो के हैंडपंपों के आस-पास साफ सफाई एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...