कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता महाशिवरात्रि को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने दो टूक कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही दुरुस्त रखी जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से शिवालयों में सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम व एक समन्वित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें नगर निगम, पुलिस, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.