गाजीपुर, फरवरी 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में 15 फरवरी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिले के विभिन्न शिवालयों में साफ-सफाई, रंगरोगन और सजावट का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर समितियां पूजन-अर्चन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। श्रद्धालु भी बढ़-चढ़कर श्रमदान कर मंदिर परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने में सहयोग कर रहे हैं। मरदह क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महाहर धाम और बड़ा महादेवा मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन प्रमुख शिवालयों में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मंदिर समितियों के पदाधिकारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक, जलाभिष...