मऊ, फरवरी 14 -- मऊ, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को जनपद में शांति एवं पारंपरिक सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया कि शिवालयों, मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित की जाए। साफ-सफाई और विद्युत आपूर्ति संबंधित नगर निकायों में मंदिरों के आस-पास विशेष सफाई अभियान चलाने तथा बिजली विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और मुख्य आयोजन स्थलों पर मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस की उपल...