वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी ओम शांति सेवा ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में 'शिवार्चनम् का आयोजन किया गया। इसके तहत वायलिन और सितार की जुगलबंदी, योग नृत्य, कथक और गायन की प्रस्तुतियां हुईं। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के वायलिन वादक पं. सुखदेव मिश्र एवं सितार पर पं.अमरेन्द्र मिश्र ने यह प्रस्तुति दी। तबला पर श्रीकांत मिश्र ने संगत की। नन्ही कलाकार रामाश्री दीक्षित ने श्लोक सुनाए। चैतन्य योग सेवा संस्था की सलोनी गुप्ता के नेतृत्व में योग नृत्य और कथक की प्रस्तुति हुई। उनके समूह में आरोही गुप्ता, आरुषी गुप्ता, आन्या अग्रवाल, आद्या अग्रवाल, लक्षिता शर्मा, शिवानी गुप्ता, लावण्या गुप्ता शामिल रहीं। रवींद्र जैन के शिष्य राकेश तिवारी ने काशी महिमा गीत सुनाया। मुख्य अतिथि विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्ष महार...