गोरखपुर, जनवरी 2 -- सरहरी, हिन्दुस्तान संवाद। नव वर्ष के अवसर पर स्व प्रेमचंद यादव पहलवान एवं राजेश यादव पहलवान के स्मृति में गुरुवार को विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर के अलावा महराजगंज, संतकबीरनगर, देवरिया, कुशीनगर,मऊ,गाजीपुर से आए पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान दंगल में संतकबीर नगर के शिवानंद ने मंगलपुर के भोला पहलवान को मात्र दो मिनट में ही चित कर दिया। दंगल में महराजगंज जनपद के जितेंद्र पहलवान का गाजीपुर के उदयवीर पहलवान तथा चकिया के दीपांशु का गाजीपुर के सलमान के बीच मुकाबला अत्यन्त ही रोजक रहा जो बराबरी में छूटा। महराजगंज चौराहे के मनोज ने पीपीगंज के बिपिन को कड़े मुकाबले के बाद पटखनी देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस बीच लगभग पैतालिस से पच्चास जोड़ी पहलवानो ने अपने दांव पेच का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पहलवान राम आस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.