रामगढ़, अगस्त 25 -- वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वाधान में हजारीबाग जिला टेबल टेनिस संघ ने हजारीबाग नमन विद्या स्कूल में तीन दिवसीय सेकंड झारखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला टेबल टेनिस टीम से खेल रहे शिवाजी रॉय ने पुरुषों के सीनियर एकल मुकाबले में खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में ईस्ट सिंहभूम, रांची, गढ़वा, बोकारो, हजारीबाग और धनबाद जिले के सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें ईस्ट सिंहभूम के खिलाड़ियों ने 23 पदक, रांची 9 पदक, गढ़वा 9 पदक, हजारीबाग 3 पदक, धनबाद 2 पदक, बोकारो और रामगढ़ जिले को एक पदक प्राप्त हुए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.