भभुआ, जनवरी 13 -- कूड़ा पॉइंट से नाले में जा रहा कचरा, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल नागरिकों ने नगर परिषद से सक्शन मशीन से समुचित सफाई की मांग की (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के आजाद नगर के पास शिवाजी चौक स्थित मुख्य नाला जाम हो गया है, जिससे न सिर्फ पानी के बहाव की गति धीमी हो गई है, बल्कि उससे निकल रही दुर्गंध दुकानदारों और कॉलोनीवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। स्थिति यह है कि नाले के ऊपर और किनारे कूड़े का अंबार लगा हुआ है। इसका कचरा नाले में गिर रहा है, जिससे नाले का पानी निकासी अच्छे से नहीं हो रही है। जगह-जगह जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शिवाजी चौक के पास एक कूड़ा पॉइंट बनाया गया है, जहां आसपास के दुकानदार और कॉलोनीवासी अपने घरों व दुकानों से निकलने वाला कचरा लाकर फेंकते हैं। लेकिन, यहां ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.