कानपुर, फरवरी 22 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में थ्रो-बॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा व विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला शिवाजी हाउस और महाराणा प्रताप हाउस के बीच खेला गया। जिसमें शिवाजी हाउस ने 2-1 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आजाद हाउस और भगत सिंह हाउस के बीच खेला गया। जिसमें आजाद हाउस ने 2-1 से जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबला शिवाजी हाउस और आजाद हाउस के बीच हुआ। जिसमें आजाद हाउस ने 2-0 से जीत दर्ज कर खिताब जीता। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में सुजीत व प्रत्यूष और महिला वर्ग में अनन्या व चार्वी को सर्वश्रेष्ठ ...